Follow us on

मा० केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनसंपर्क कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

मीरजापुर, 20 अप्रैल 2026: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने सोमवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन, एनडीए के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने उपस्थित लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख लक्ष्य है और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की और उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x