Follow us on

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विविध धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                  वाराणसीअक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में आज विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं परंपरागत विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया गया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा मंदिर सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए आज से पवित्र श्रावण मास तक भगवान श्री विश्वनाथ जी के विग्रह पर ‘कुंवरा’ (शॉवर) की स्थापना की जाएगी। यह परंपरागत व्यवस्था शिवलिंग पर निरंतर जलाभिषेक के उद्देश्य से की जाती है। यह परंपरा प्रत्येक वर्ष निभाई जाती है।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मध्यान्ह भोग आरती के समय भगवान श्री विश्वेश्वर का विभिन्न फलों के रस से विशेष अभिषेक भी संपन्न किया गया। इसके अतिरिक्त, बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यरत कार्मिकों के मध्य बेल, नींबू एवं दही से निर्मित शीतल पेय (शरबत) का वितरण किया गया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है, जिससे धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को दिव्य, पवित्र एवं आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो सके।

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास समस्त सनातन समाज को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है तथा भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना करता है। भगवान बद्रीनारायण की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x