वाराणसी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतेजाम सुनिश्चित हो-मुख्यमंत्र
*महिला सम्मेलन के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करा लिये जाने के निर्देश दिए-योगी आदित्यनाथ*
*कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के आवागमन की समुचित व्यवस्था के साथ ही वाहनों के पार्किंग, पेयजल आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित रहे-सीएम योगी*
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य जुलाई के प्रथम सप्ताह तक हो जाएगा पूरा*
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे और सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के संभावित वाराणसी दौरे के दृष्टिगत प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करा लिये जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के आवागमन की समुचित व्यवस्था के साथ ही वाहनों के पार्किंग, पेयजल आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के अलावा पूरे शहर की बेहतर स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए स्ट्रीट डॉग एवं छुट्टे पशुओं को आश्रय स्थलों में रखे जाने का निर्देश दिया। स्ट्रीट वेंडरों का भी समुचित व्यवस्थापन सुनिश्चित कराया जाय।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर देते हुए रूट डाइवर्जन की बेहतर व्यवस्था कराए जाने का निर्देश दिया, ताकि आम जनमानस को कोई परेशानी न होने पाए। बैठक में प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के दौरान लोकार्पित एवं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं के बाबत मंडलायुक्त एस. राजलिंगम द्वारा पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने रोप-वे की परियोजना के प्रगति की समीक्षा के दौरान तेजी से कार्य कराये जाने का निर्देश दिया। गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान भी कार्य को युद्धस्तर पर कराते हुए शीघ्र पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक स्टेडियम का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने मणिकर्णिका घाट एवं दालमंडी के सड़क चौड़ीकरण का कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
बैठक में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन पियूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, पूर्वांचल विद्युत वितरण के एमडी शंभु कुमार, वीसी वीडीए पूर्ण बोरा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, सीडीओ प्रखर कुमार, डीएफओ श्रीमती स्वाति सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि समेत महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी उपस्थित रहीं।