Follow us on

दो विवाह कर दहेज हेतु प्रताड़ित करने वाले अभियुक्त को शिवपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर द्विविवाह कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले वांछित अभियुक्त चंदन कुमार सिंह पुत्र राजकान्त सिंह निवासी ग्राम 196 तकि मुस्तहकम थाना सुहबल जनपद गाजीपुर को गुरुवार को शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि दिनांक 10 जनवरी 2026 को वादिनी ने विपक्षी गण उसके पति,सास, ससुर द्वारा वादिनी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने,गाली देते हुए मारपीट पर आमादा होने,जान से मारने की धमकी देने एवं विपक्षी चंदन कुमार सिंह उर्फ बिट्टू द्वारा स्वयं की पत्नी रहते हुए पीड़िता से यह तथ्य छिपाकर दूसरी शादी करने आदि के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया था जिसके आधार पर तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त चन्दन कुमार सिंह पुत्र राजकान्त सिंह को शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं पहले से ही शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे भी हैं। कुछ वर्ष पहले मेरी दोस्ती पीड़िता उपरोक्त से हुई।धीरे धीरे उससे बातचीत करते हुए नजदीकी बढ़ गई तथा मैंने पीड़िता से अपने पहले से ही शादीशुदा होने की बात छुपा कर उससे शादी कर ली थी। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 82(2),85, 115 (2), 351 (3),352 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर दीपक कुमार वर्मा, म0उ0नि0 प्रतिमा कुशवाहा,का0 प्रिंस कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x