सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। स्थानीय रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की शाम को चार जायरीन हज यात्रा पर रवाना हुए। उन्हें परिजनों ने विदाई दी। हज यात्रा पर जाने वालों में नसीमुन निशा पत्नी नूर मोहम्मद राईन शामिल रहे। कस्बा बाजार स्थित नई बस्ती निवासी रहे। इसके साथ जमानियां स्टेशन से फरक्का एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हुए। लखनऊ एयरपोर्ट होते हुए वह सऊदी अरब जाएंगे। एडवोकेट मोहम्मद इमरान नियाजी ने बताया कि जीवन में यह मौका जब भी मिलता है तो खुशी का सबब माना जाता है। इस मौके पर हज करने जाने वाले जायरीनों को फूल माला पहनाकर विदा किया। बता दें कि जमानियां रेलवे स्टेशन एडवोकेट मोहम्मद इमरान नियाजी इनकी पत्नी के साथ कस्बा नई बस्ती निवासी नूर मोहम्मद और इनकी पत्नी हज के लिए सऊदी अरब रवाना हुए। हज हाउस में सभी इंतजाम मुकम्मल रहे। जमानियां से हज के लिए पहला काफिला शुक्रवार,रविवार को लखनऊ से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया। जायरीन को विदाई देते परिजनों के साथ शुभ चिंतकों के अलावा आसपास के लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर हज पर जाने वाले के घरों से लेकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बड़ी तादाद में घरवालों और अजीज-ओ-अकारिब ने पहुंचकर जायरीनों को विदाई दी। जमानियां से कुल 4 लोग हज की सआदत हासिल करने के लिए सऊदी अरब रवाना हुए। उक्त मौके पर काफी संख्या में मुस्लिम भाइयों के साथ हिन्दू भाई भी सऊदी अरब हज पर जाने वाली को विदाई दी। जिसमें शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, माहिर कमाल अंसारी, सलीम मंसूरी ,वकील राईन, सद्दाम राईन, राजू राईन, फिरोज राईन, अफसाना बेगम पत्नी एडवोकेट इमरान नियाजी, सलीम राईन, मोहम्मद इस्लाम राईन, मोहम्मद मुश्ताक राईन, मोहम्मद ईसा नियाजी, पंकज निगम, राजू होदा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।