Follow us on

चन्दौली पुलिस का बड़ा एक्शन: 1.65 करोड़ की अवैध शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Share this post:

रिपोर्ट /गुफरान अहमद                                        चन्दौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। अलीनगर थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सिंधीताली पुल के पास चेकिंग के दौरान ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

हालांकि, पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान लकड़ी के बुरादे में छिपाकर रखी गई 932 पेटियों में करीब 9032 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये बताई जा रही है

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी जगदीश लोहार के रूप में हुई है, जो पंजाब से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x