Follow us on

ऑपरेशन “म्यूल स्ट्राइक” के तहत वाराणसी में बड़ी कार्रवाई, 6 म्यूल अकाउंट धारकों पर मुकदमा दर्ज

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन म्यूल स्ट्राइक” के तहत साइबर क्राइम सेल एवं संबंधित थाना साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ 4 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है।

इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन/क्राइम नीतू कादयान एवं एसीपी सारनाथ/साइबर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों की पहचान कर उनके संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि साइबर क्राइम सेल और थाना साइबर सेल (सिगरा, भेलूपुर, चेतगंज व चौलापुर) की संयुक्त जांच में ऐसे खातों का पता चला, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। जांच के दौरान 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए तथा 5 म्यूल खातों पर कार्रवाई की गई।अधिकारियों के अनुसार, इन खातों के विरुद्ध एनसीसीआरपी पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज हैं तथा इनसे संबंधित करीब 2.42 करोड़ रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x