Follow us on

मां एक साथ तीन संतानों के जन्म से गूंजी खुशियां, माँ और नवजात स्वस्थ जागृति हॉस्पिटल

Share this post:

*मां एक साथ तीन संतानों के जन्म से गूंजी खुशियां, माँ और नवजात स्वस्थ जागृति हॉस्पिट*

वाराणसी। अवलेशपुर-चितईपुर स्थित एक निजी अस्पताल में आज एक सुखद एवं गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब एक माता ने एक साथ तीन संतानों को जन्म दिया। नवजातों में दो बालिकाएँ एवं एक बालक शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार माँ और तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।

अस्पताल के मैनेजर अरविंद पांडे ने बताया कि अस्पताल में सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) को प्राथमिकता दी जाती है तथा इसी उद्देश्य से वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा त्रिवेदी के नेतृत्व में प्रत्येक सप्ताह एक दिन निःशुल्क ओपीडी शिविर का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया था, जिसमें गर्भ में तीन बच्चों की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉ. आशा त्रिवेदी के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम ने गर्भवती महिला की नियमित निगरानी और विशेष देखभाल की। चिकित्सकीय टीम के सतत प्रयासों और सावधानीपूर्वक उपचार के परिणामस्वरूप माँ एवं तीनों बच्चों का सुरक्षित प्रसव संभव हो सका।

अरविंद पांडे ने बताया कि तीनों नवजातों का वजन सामान्य एवं संतोषजनक है। फिलहाल बच्चों को विशेष निगरानी हेतु एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखा गया है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य चिकित्सकीय प्रक्रिया है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार यदि स्वास्थ्य स्थिति इसी प्रकार सामान्य बनी रहती है तो आने वाले एक सप्ताह के भीतर माँ और बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वर्तमान समय में माँ एवं तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की देखरेख में हैं।

इस अवसर पर अस्पताल परिवार ने नवजात शिशुओं के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अस्पताल प्रशासन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि माँ और बच्चों पर सदैव उनकी कृपा बनी रहे तथा उनका जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण हो।

अस्पताल परिवार की ओर से नवजातों के माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x