Follow us on

विश्व मजदूर दिवस पर उमरहा मे विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –विश्व मजदूर दिवस पर शुक्रवार को उमरहा पंचायत भवन पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर मजदूरों को जागरूक किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान उमरहा ऊदल पटेल ने मुख्य अतिथि को बुके देकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मजदूरों के हितों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि आप सब संगठित होकर संघर्ष करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने मजदूरों के वाद- विवाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाने के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम का संचालन शान्ता प्रसाद विश्वकर्मा(सन्तोष) ने किया। इस कार्यक्रम में उमरहा ग्राम समाज के सभी निवासियों के साथ-साथ गणेश पटेल, पीएलवी दिनेश सिंह पटेल, खुशबू जैसल, मनीष सिंह शाही, मदन चौहान, कुसुम लता, मंजू पाण्डेय, बबिता पटेल, अरविन्द पटेल, आकाश पाण्डे, मंजू शर्मा व अन्य पीएलवी समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x