Follow us on

बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस पर 55 युगल बंधे परिणय सूत्र में,लिया आशीर्वाद 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –– दहेज और खर्चीली शादियों के खिलाफ सबसे सशक्त मुहिम सामूहिक विवाह का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी दौरान रविन्द्र पुरी स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम क्लीं कुण्ड परिसर में बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के अवतरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह सकुशल सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 7:45 पर संपूर्ण संसार में अघोर परंपरा के आराध्य ईष्ट और बाबा कीनाराम स्थल क्रीम कुंड के वर्तमान पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस मनाने से हुई। बाबा की उपस्थिति में हजारों भक्तों व श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद शुरू हुआ सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम। इस सामूहिक विवाह में देशभर से चयनित 55 जरूरतमंद परिवारों के युवक की युवतियों का घर बसाया गया।यह विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत सम्पन्न हुआ।बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में अग्रणी सामाजिक संस्था अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान के सौजन्य से आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह का नजारा देखने लायक था। भक्तों के बीच स्वयंसेवक बनने की होड़ लगी हुई थी और गजब का उत्साह व उल्लास लोगों में भरा था। सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रशासनिक अधिकारी परिसर एवं परिसर से बाहर लगातार दौरा कर जायजा ले रहे थे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे।बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के समक्ष उपस्थित होकर‌ 55 जोड़ों ने उनका आशीर्वाद लिया और संग संग जीवन निर्वाह करने एवं एक दूसरे का साथ देने की कसमे खायीं। विवाह सम्पन्न होने के उपरान्त सभी जोड़ों के परिजन व अन्य भक्तों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आवाहन अखाड़ा के पीठाधीश्वर अवधूत अरुण गिरी महाराज, शाही बाबा प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, अनूप कुमार सिंह एवं महिला मंडल की सदस्य कार्यक्रम की संयोजिका रूबी सिंह की उपस्थिति विशेष रूप से रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x