वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –– जनपद में चोरी, लूट, अपहरण की घटनाओं के सफल अनावरण एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा नाबालिक किशोरी को बहला- फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त धनंजय कुशवाहा पुत्र नरसिंह कुशवाहा निवासी ग्राम तरांव थाना रामपुर माझा जनपद गाजीपुर को शनिवार को सायं 6:00 बजे रामपुर गाजीपुर से गिरफ्तार कर अपहृता नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह द्वारा बताया गया कि वादिनी द्वारा नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष के दिनांक 19 मार्च 26 को घर में बिना किसी को बताए घर से चले जाने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर रोहनिया पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम गठित करते हुए सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त धनंजय कुशवाहा को तरांव थाना रामपुर माझा गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2),87,64 डी,बीएनएस व 5 एल/6 पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 पवन कुमार, उ0नि0 भरत चौधरी,का0 विश्वजीत, म0कां0 रोशनी कुमारी, म0कां0 अदिति,कां0 पंकज कुमार आदि शामिल रहे।