Follow us on

उपायुक्त ने ग्राम पंचायत माधोपुर में आजीविका संवर्धन केन्द्र का किया उद्घाटन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह ने रविवार को ग्राम पंचायत माधोपुर मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत आजीविका संवर्धन केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के इस मौके पर उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के विकास एवं रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगी। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सराहना करते हुए इस आजीविका संवर्धन केंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्लाक मिशन प्रबंधक पूजा तिवारी ने कहा कि इस आजीविका संवर्धन केन्द्र का उद्देश्य एक ही‌ छत के नीचे सिलाई,कढ़ाई,ब्यूटी पार्लर एवं परचून की दुकान आदि की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।इस कार्यक्रम में ब्लाक मिशन प्रबंधक पूजा तिवारी, आजीविका सखी अनीता देवी, समूह सखी संजू देवी, ललिता देवी, नगीना एवं प्रेरणा मार्ट की संचालिका लक्ष्मी वर्मा तथा समूह की महिलाएं व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापित पूजा तिवारी ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x