Follow us on

नगर पालिका परिषद जमानियां कार्यालय में बीजेपी की जीत पर जश्न का माहौल

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। नगर पालिका परिषद कार्यालय में उस वक्त जश्न का माहौल देखने को मिला। जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत की लगभग तय मानी जाने लगी। नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत का उत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। जैसे ही बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की एकतरफा जीत की सूचना मिली। अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्री राम के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मतदान के दौरान जनता ने अपना पूरा समर्थन देकर गंगोत्री से गंगासागर तक प्रचंड रूप से कमल खिलाया है। बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी को मिली यह ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है। संतोष पांडेय ने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला है। और आने वाले समय में पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव सुनील गुप्ता, संतोष निगम, मुन्ना तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x