Follow us on

अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में छात्राओं हेतु आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण का हुआ आयोजन 

Share this post:

वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी परिसर में गुरुवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में छात्राओं को जूडो, कराटे, बॉक्सिंग इत्यादि की विभिन्न विधियों द्वारा आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉक्टर श्रृंखला ने कहा कि मार्शल आर्ट का महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से लाभ प्रदान करता है। मार्शल आर्ट के व्यवस्थित प्रशिक्षण से महिलाएं शारीरिक रूप से(ताकत, सहनशक्ति, लचीलापन,गति समन्वय आदि)में सशक्त हो सकती हैं। इससे संपूर्ण शरीर का ना केवल व्यवस्थित रूप से व्यायाम होता है, बल्कि पूर्ण रूप से मांसपेशियां भी सक्रिय हो जाती है। खेल प्रशिक्षक पिंकी कुमारी ने कहा कि उचित रूप से सांस लेने की तकनीक एवं पौष्टिक आहार की शिक्षा के संबंध में मार्शल आर्ट एक प्रभावी तकनीक है, जो समकालीन समाज और गतिहीन जीवन के कई समस्याओं और रोगों एवं कमजोर प्रतिरक्षित प्रणाली से लड़ता है। एनसीसी प्रशिक्षक सूबेदार संजय कुमार यादव ने कहा कि इसके प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्म नियंत्रण, दृढ़ संकल्प और एकाग्रता उत्पन्न होगी। जिससे वह विपरीत परीस्थितियों में भी लड़ने में सक्षम होंगी।खेल प्रशिक्षक पिंकी, दिव्यांशी, सूबेदार संजय कुमार यादव, कुलदीप सिंह ने छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रो. मृदुला व्यास, मीनाक्षी मधुर, मेनका सिंह, शोभा प्रजापति, डॉ. पूजा राय, डॉक्टर सुधा यादव,डा.बन्दनी,डा.उषा बालचंदानी, डा.दिव्या राय सहित अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

फोटो -04- मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त करती छात्रायें

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x