Follow us on

बिजली विभाग के बाबू को 30 हजार घूस लेते, रंगे हाथ एंटी करप्शन ने पकड़ा

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी के बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। एंटी करप्शन टीम ने नगरीय विद्युत खंड सप्तम, पॉवर कारपोरेशन कार्यालय मड़ौली से सौरभ जैन पुत्र स्वर्गीय मनोज कुमार जैन को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई आज 8 मई 2026 को शाम लगभग 4: 20 बजे की गई।

ये कार्रवाई शिकायतकर्ता काशिद शहरयार निवासी जियापुर थाना चेतगंज की शिकायत पर की गई। आरोप है कि बुनकर कनेक्शन को स्थायी रूप से बंद करने के लिए सौरभ जैन द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और बिजली विभाग के बाबू को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सौरभ जैन के खिलाफ लालपुर – पांडेयपुर थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x