सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,नई दिल्ली ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को शत प्रतिशत सफलता मिली है और कुल 11 छात्र छात्राओं ने 90% से अधिक अंक अर्जित किया है। विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में हर्षित कुमार सिंह ने 94.8% (विज्ञान वर्ग), अर्शलान हुसैन 94.4%(विज्ञान वर्ग), श्रेया कुमारी 93.8%(वाणिज्य वर्ग), त्रियंबक नाथ 93.4% (विज्ञान वर्ग), आयुषी यादव 92.6%(विज्ञान वर्ग), रागिनी 91.2%(विज्ञान वर्ग),अभिनव वर्मा 91.00%(विज्ञान वर्ग), अर्चिता मौर्या 91.00%(विज्ञान वर्ग), खुशी सिंह 91.00%(विज्ञान वर्ग), रिद्धि राय 91.00%(विज्ञान वर्ग), मोहिनी कुमारी 90.20%(वाणिज्य वर्ग)रहे। छात्र छात्राओं की उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर, विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमित कुमार सिंह, डायरेक्टर श्रीमती पूजा सिंह, प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह और समस्त शिक्षकों ने सफल छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।