Follow us on

गंगा मठ में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर रेखा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Share this post:

रिपोर्ट अरविंद कुमार वर्मा

किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ योगेश कुमार गौड़ ने दिया परामर्श

वाराणसी। अस्सी घाट स्थित गंगा मठ परिसर में रेखा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। डॉक्टर योगेश कुमार गौड़ के नेतृत्व में 100 से ज्यादा लोगों का हेल्थ बॉडी चैकअप और रोग संबंधी परामर्श दिए गए। डॉ योगेश ने बताया कि देश में उचित खान-पान और रहन-सहन के अभाव में किडनी रोगियों में इजाफा हो रहा है। सामान्य तौर पर दिनचर्या को बेहतर करके किडनी रोग से बचा कर सकता है। प्रत्येक 6 माह या एक वर्ष में व्यक्ति को किडनी संबंधित महत्वपूर्ण जांच जरूर करना चाहिए ताकि रोग का उचित निदान किया जा सके। किसी भी रोग से बचने का सबसे सहज और सरल उपाय है उसके बारे में जानना और जानने के बाद ही आप उसे रोग से निदान पा सकते हैं।

शिविर में मुख्य रूप से किशोरी लाल, हरिराम, एनके मीना देवी, ऋषभ गौड, खुनमुन प्रसाद, राजीव शुक्ला, विकास जायसवाल, क्षितिज आदि ने सहयोग किया। स्वागत राज विजय मूर्तिकार ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x