कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी आज. सर्किट हाउस में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस, लखनऊ की ऐतिहासिक रैली एवं धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर गोंड समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन् हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा अनेक जनपदों से आए सैकड़ों समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष रूप से वाराणसी के सभी साथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस बैठक को सफल बनाने में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज गोंड एवं बबलू गोंड (महागांव) का विशेष योगदान, अथक मेहनत और सराहनीय प्रयास रहा, जिसके लिए वे बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं।
9 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुँचकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया। इस सफल बैठक में सहभागी बने सभी संगठनों, पदाधिकारियों एवं समाज के प्रत्येक साथी का मैं हृदय से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।