Follow us on

विज्ञान संबंधी सामग्रियों की विधिवत प्रशिक्षण एवं डेमो SRG रितेश सिंह द्वारा दिया गया।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। स्थानीय कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर के प्रांगण में अवस्थित एस्ट्रोलॉजी लैब के अंतर्गत आए हुए विभिन्न प्रकार के प्रैक्टिकल हेतु आए विज्ञान संबंधी सामग्रियों की विधिवत प्रशिक्षण एवं डेमो SRG रितेश सिंह द्वारा दिया गया। ध्यातव्य है। कि इस तरह का लैब सिर्फ दो विद्यालयों हेतिमपुर एवं रामपुर फ़ुफ़ुवाँ में हुआ है। यह लब 5 लाख रुपए से निर्मित किया गया है। इसमें खगोल विज्ञान से लेकर जीव विज्ञान,भौतिकी ,रसायन विज्ञान से संबंधित प्रयोग के सामन दिए गए हैं। इसमें एक दूरबीन भी दी गई है। जिसके माध्यम से सूर्य को बिल्कुल अपने पास देख सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है। कि इस प्रकार के लैब जनपद के निजी स्कूलों में भी उपलब्ध नहीं है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ये हमारे विभाग के लिए गौरव का विषय है। कि इस प्रकार के संसाधन हमारे विद्यालय में भी उपलब्ध कराए जा रहे है।इस अवसर पर ARP अरविंद कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यह शिक्षा में मिल का पत्थर साबित होगा और विद्यालयों के बच्चों में प्रयोग करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। बताया जाता है। कि यह बहुत ही सकारात्मक और प्रशंसनीय पहल है। SRG (State Resource Group) रितेश सिंह द्वारा विज्ञान संबंधी सामग्रियों (Science Kits/Materials) की विधिवत ट्रेनिंग और डेमो (Demonstration) प्रदान करना, शिक्षकों और छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस प्रशिक्षण के मुख्य संभावित लाभ मिलेगा, प्रायोगिक समझ रटने के बजाय शिक्षण सामग्रियों के डेमो से विज्ञान के सिद्धांतों को समझना आसान हो गया है। क्रियाशील शिक्षण (Activity-Based Learning) शिक्षकों को किट का सही उपयोग करने से कक्षा में बच्चों को हाथों-हाथ अनुभव (Hands-on experience) देने में मदद मिलेगी। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से डेमोंस्ट्रेशन से विद्यार्थियों में तर्क और वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। रितेश सिंह जी द्वारा दी गई। यह ट्रेनिंग निश्चित रूप से कक्षा-कक्ष (Classroom) में विज्ञान शिक्षण को और अधिक मनोरंजक और प्रभावी बनाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश पांडे, बृजेश त्रिपाठी, मनोज कुमार तिवारी,संतोष कुमार,निलेश, राधिका, रेनू सिंह, सुशीला, प्रियंका, संजना, मंगल,भगवान , अवधेश सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x