Follow us on

राजर्षि सभागार में इग्नू के नवप्रवेशी छात्रों के परिचय सभा का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –राजर्षि सभागार उदय प्रताप कालेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के नवप्रवेशी छात्रों का रविवार को परिचय सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा.उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारम् अतिथियों द्वारा राजर्षि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर उपेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि इग्नू की शिक्षा देश के हर कोने-कोने में बिद्यमान है। गरीब से गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए अपने द्वार खोले हुए है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को इग्नू के टीचिंग लर्निंग प्रोग्राम में फेसबुक, यूट्यूब, विभिन्न टीवी चैनलों, आनलाइन पाठ्यक्रम तथा इनोवेशन क्लब, रोजगार परक पाठ्यक्रमों, प्रवेश की वैधता और क्रेडिट सिस्टम आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा अध्ययन एवं परीक्षा संबंधित किये गये सवालों के भरपूर जवाब भी दिये। इग्नू उदय प्रताप कालेज के समन्वयक प्रो.संजय कुमार शाही ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अध्ययन केंद्र से संबंधित संपूर्ण जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा अध्ययन केंद्र पर संचालित होने वाली विभिन्न परामर्श कक्षाओं, सत्रीय कार्य एवं संत्रांत परीक्षा आदि के बारे में भी जानकारी दी। केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्र पर संचालित सभी पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया तथा सत्रीय कार्य आदि से संबंधित जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन सहायक समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रो. तुमुल सिंह विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान विभाग ने किया। इस अवसर पर प्रो. तुषार कान्त श्रीवास्तव, डा. आनंद राघव चौबे, डा.काशी नाथ त्रिपाठी,डा. आदित्य कुमार एवं डॉ अनिरुद्ध प्रसाद चौधरी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x