दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी।लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में एक बुलेट सवार ने अपनी बाइक को ऐसा “धार्मिक एडिशन” बना रखा था कि आगे नंबर प्लेट पर “परशुराम”,पीछे “राम” लिखा था,लेकिन असली नंबर कहीं नजर नहीं आया।ऊपर से मॉडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज और बाइक पर तीन सवारी मानो ट्रैफिक नियमों को खुली चुनौती दे रही थी।
पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह,उपनिरीक्षक प्रद्युमन राय और कांस्टेबल अमरेश यादव की नजर जैसे ही इस अनोखी बुलेट पर पड़ी,उन्होंने तुरंत वाहन रुकवा लिया।जांच में नंबर प्लेट नियमों के विपरीत मिली,मॉडिफाइड साइलेंसर और तीन सवारी का उल्लंघन भी सामने आया।इसके बाद चौकी प्रभारी ने मौके पर ही चालान काट दिया।
संदेश साफ था—भगवान का नाम श्रद्धा के लिए है,नंबर प्लेट पर वाहन का नंबर लिखना कानून के लिए।ट्रैफिक नियमों से बड़ा कोई “मॉडिफिकेशन” नहीं होता।