Follow us on

डॉ. उमेश चन्द्र बने उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

Share this post:

 रिपोर्ट शिवपूजन कुमार की.                        वाराणसी आज दिनांक 11 जूलाई को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में डा. उमेश चन्द्र जी को उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस विभाग का तुरंत प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष (State Chairman) नियुक्त किया गया है। डॉ. उमेश चन्द्र 27 जनवरी 2024 से उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे। उनको यह प्रोन्नति उनके कार्य कौशल और लीडरशीप को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। डॉ. उमेश चन्द्र ने संगठन के अन्दर सेवा दल का प्रशिक्षण, मीडिया, नेतृत्व संगम जैसे प्रशिक्षण शिविर को सफलता पूर्वक किया है। डॉ. उमेश चन्द्र कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग में एक प्रशिक्षक के पद पर भी अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। 

डॉ. उमेश चन्द्र जी ने इस अवसर पर *शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मा. मल्लिकार्जुन खड़गे जी, के. सी वेणुगोपालन जी, मा. के. राजू जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस डॉ. विक्रांत भूरिया जी, राष्ट्रीय समन्वयक डाॅ विपिन कुमार सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सादर आभार प्रकट किया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x