Follow us on

2–लोहता पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने 54 किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

बरामद गांजे की अनुमानित लागत 15 लाख रुपए बतायी

वाराणसी — जनपद में अवैध गांजा, शराब व हेरोइन आदि की तस्करी पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष लोहता दागम्बर उपाध्याय व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान एक गांजा तस्कर वकील बिन्द पुत्र स्व.राधेश्याम बिन्द निवासी ग्राम रंगपुर थाना दरियांव जनपद रोहतास बिहार को मंगलवार को अपरान्ह पांच बजे सभईपुर अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके मालवाहक ट्रक से 54.160 किग्रा0 गांजा बरामद किया गया।बरामद गांजे की लागत 15 लाख रुपया बताया गया। गिरफ्तार गांजा तस्कर को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को लोहता पुलिस व एसओजी वाराणसी टीम द्वारा लोहता क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी हरहुआ की तरफ से एक मालवाहक ट्रक तेजी से आती हुई दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उक्त वाहन को रोका गया। वाहन को अभियुक्त वकील बिन्द चला रहा था। जिससे पूछे‌ जाने पर बताया की फल लेने के लिए बिहार से प्रयागराज जा रहा हूं। सन्देह होने पर ट्रक की तलाशी लिया गया तो ट्रक से 54.160 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया। लोहता व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध गांजा को बरामद करते हुए ट्रक को हिरासत में ले लिया गया।बरामद गांजे की लागत 15 लाख रूपए आंका गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उड़ीसा राज्य के अट्ठामाली अंगुर जनपद में भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमे में जेल जा चुका हूं। अन्य राज्य के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पूछताछ किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लोहता दिगंबर उपाध्याय, व0उ0नि0 राजदर्पण तिवारी, उ0नि0 मो.परवेज, उ0नि0 योगेन्द्र कुमार, उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा, उ0नि0 कौशल कुमार सिंह, हे0का0 विकल्प राय, हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह, कुमार,का0 ऋषिकेश राय तथा एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह मय के शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x