Follow us on

अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज द्वारा चलाया गया प्रवेश जागरूकता अभियान 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –– श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी द्वारा शासनादेश के अनुसार 20 मई 2026 को प्रवेश महोत्सव हेतु महाविद्यालय के परमानंदपुर परिसर से शिक्षकों की एक टीम ने चार इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु काउंसलिंग की। जिसके अंतर्गत सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज चुप्पेपुर,सोनकली इंटरमीडिएट कॉलेज शिवपुर, राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज शिवपुर एवं सरस्वती विद्या मंदिर शिवपुर में शोभा प्रजापति, डॉक्टर नीलू गर्ग एवं डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव आदि ने इंटर कॉलेज में उपस्थित प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से मिलकर उन्हें महाविद्यालय में छात्राओं के प्रवेश लेने हेतु जागरूक करने का आग्रह किया एवं पम्पलेट भी प्रदान किया गया। जिससे कि महाविद्यालय में प्रवेश की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। अत्यधिक गर्मी के कारण सभी इण्टर कॉलेज बंद किए गए हैं। अतः अब यह प्रवेश उत्सव कार्यक्रम जुलाई में पुनः संपादित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x