रिपोर्ट : गुफरान अहमद मिर्जापुर में भीषण गर्मी, बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिय। बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी तथा बिजली-पानी की बदहाल व्यवस्था को लेकर जमकर विरोध जताया। : जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचने लगे। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर “बिजली-पानी दो”, “महंगाई पर रोक लगाओ”, “युवाओं को रोजगार दो” जैसे नारे लिखे हुए थे। जिला मुख्यालय परिसर के बाहर सपा नेताओं ने धरना देकर सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल दावे कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर से लेकर गांव तक लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पेयजल संकट के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
सपा जिलाध्यक्ष नेताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। रसोई गैस, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जबकि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली आपूर्ति सुचारु कराने, पेयजल संकट दूर करने, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने और महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की