जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट
*कछवांरोड।* मिर्जामुराद थाना अंतर्गत अवैध खनन की सूचना पर गुरुवार की देर रात खनन निरीक्षक अनुज कुमार ने कछवांरोड क्षेत्र में छापा मारकर तीन मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर सीज कर दिया मौका पाकर चालक वाहन छोड़कर भाग निकले।
खनन निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि अवैध रूप से कई ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी खनन हो रहा है।जिसपर टीम के साथ देर रात स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी कर छापेमारी किया जिसपर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले मौके से तीन मिट्टी लदी ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने पर लाया गया और सीज कर दिया गया है।अवैध रूप से मिट्टी लदे ट्रैक्टर के खिलाफ रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई किया जा रहा है।बताते चले कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में इन दोनों मिट्टी खनन करने वाले का भरमार आया हुआ है स्थानीय पुलिस की मिली भगत से मिट्टी खनन का कार्य जोरो पर चल रहा है।इस बाबत मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि अवैध खनन की जानकारी किया जा रहा है अगर इस तरह का कार्य चल रहा है तो कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।