रिपोर्ट राजेंद्र गुप्ता वाराणसी — कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र तथा प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू, मैनेजमेंट आफ क्राप, रेजिड्यू, के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन के एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर तथा एग्रीगेटर एवं अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण पर के आवेदन हेतु 16 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 जुलाई 2026 तक 12:00 बजे तक बुकिंग किया जाएगा। बुकिंग किये जाने वाले कृषि यंत्रों में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना 10 लाख रुपया) एवं फॉर्म मशीनरी बैंक (परियोजना 10 लाख) किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्र, फसल अवशेष प्रबंधन के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन के एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना 30 लाख) एवं एग्रीगेटर परियोजना (100 लाख), त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बैच ड्रायर पापिंग मशीन एवं मेज सेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत- मिलेट पार्लर, विभिन्न परीस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत स्प्रेयर (मानव चालित)एवं स्प्रेयर (पावर चालित)एवं बखारी, फसल की विविधिकरण कार्यक्रम (सीडीपी) योजना के कृषि यंत्र, दलहन मिशन योजना के अंतर्गत दाल मिल आदि यंत्रों की बुकिंग आवेदन विभागीयपोर्टल(www.agriculture,up,goc.in) पर आनलाइन विकास खण्ड वार की जायेगी। एग्रीगेटर परियोजना (100 लाख रुपया) एवं सुगरकेन हार्वेस्टर सेल्फ प्रोपेल्ड की बुकिंग आवेदन विभागीय पोर्टल (www.agriculture.up.gov.in)पर आन लाइन राज्य स्तर पर की जायेगी। विभाग के पोर्टल
(www.agriculture.up.gov.in)लिंक पर किसान कार्नर के अन्तर्गत “यंत्र बुकिंग प्रारम्भ” पर क्लिक कर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कृषि यंत्रों का विवरण यंत्र बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी हेतु शासनादेश संख्या 36/2026/676/1918166/ 12-2099/119/ 2025 दिनांक 04.06.2026 का अवलोकन किया जा सकता है,एवं विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।