Follow us on

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई दिव्य कलश शोभायात्रा

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                         वाराणसी, 24 मई 2026*: पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जय श्री कृष्णा परिवार को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। JSK IBF CEO सिनेटर श्री कृष्ण मोहन अग्रवाल, श्रीमती रितु अग्रवाल एवं परिवारजनों – माताजी रेणु अग्रवाल, भाई श्री मदन मोहन व श्रीमती ममता अग्रवाल के सौजन्य से _*पूज्य श्री संजय शास्त्री जी*_ के मुखारविंद से 24 से 31 मई तक सायं 4 से 7 बजे तक कथा का भव्य आयोजन प्रारम्भ हुआ।

कथा शुभारंभ से पूर्व _

*दिव्य कलश शोभायात्रा_* निकाली गई। ढोल-शहनाई की मंगल ध्वनि व राधा-कृष्ण स्वरूपों के साथ लगभग 300 श्रद्धालुओं की उपस्थिति में वातावरण वृंदावनमय हो उठा।

कलश शोभायात्रा व्यवस्था समिति में अमरेश सिंह, महेश चौधरी, हेमा नितेश सिंह, रुपेश माहेश्वरी, कंचन भट्टचार्य, संगीना अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।

आज के कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल, संजीव अग्रवाल, आर सी जैन, राकेश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, आशीर्वाद सेठ, संतोष अग्रवाल, राधा अग्रवाल,दिव्या अग्रवाल, पूजा गुप्ता, रचना अग्रवाल, राजेंद्र जायसवाल, रमेश सेठ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

पुरुषोत्तम मास में कथा श्रवण का विशेष महत्व है। आयोजकों ने धर्मप्रेमी बंधुओं से प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक सपरिवार पधारकर कथा का आनन्द लेने का आग्रह किया है।

 

 

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x