सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
गाजीपुर। खबर सूत्रों से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर थाना क्षेत्र से एक युवक पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने और लोगों को धमकाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामला थाना रेवतीपुर अंतर्गत ग्राम पकड़ी का बताया जा रहा है, जहां स्थानीय लोगों में युवक की गतिविधियों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, विशाल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा पर आरोप है कि वह पूर्व में शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। इसके बावजूद क्षेत्र में उसकी गतिविधियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि युवक खुलेआम असलहा लेकर घूमता है और लोगों को धमकी देकर भय का माहौल बनाता है।
आरोप यह भी है कि वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता है और एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं रुकता। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक उसकी गतिविधियां उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक फैली हुई हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम हो सके।