Follow us on

चुनार थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता वाहन चोर गैंग खुलासा 

Share this post:

रिपोर्ट : गुफरान अहमद मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चुनार थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें, 11 मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा बरामद किया है चुनार पुलिस ने दीक्षितपुर गांव के पास चाय की दुकान से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल बिंद, विकास बिंद, चंद्रमा उर्फ बाबू, गुलशन कुमार और लोकनाथ उर्फ लोकू शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से मौके पर चोरी की 2 मोटर साइकिलें बरामद कीं। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 7 अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की गईं। कुल 9 मोटरसाइकिलों के साथ 11 मोबाइल फोन और एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र समेत विभिन्न जिलों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें छिपा देते और बाद में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।जनपद में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।”

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x