Follow us on

चतुर्थ श्रेणी महासंघ ने सीडीओ से किया शिष्टाचार भेंट,मोमेंटो देकर किया सम्मानित 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी — उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा वाराणसी के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह (आईएएस) से शिष्टाचार मुलाकात किया और उन्हें अंगवस्त्रम व उनका चित्र लगा मोमेंटो देकर सम्मानित किया।वहीं प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मंगलवार को ही जिला विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल को भी अंगवस्त्रम और माता सरस्वती जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिष्टाचार मुलाकात के समय मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि अगर आप सभी की कोई भी समस्या होगी तो प्रस्तुत करने पर उसका तत्काल समाधान किया जायेगा। महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता,कार्यवाहक अध्यक्ष राम बदन यादव, महासंघ के उपाध्यक्ष अनिरूद्ध पाण्डेय तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x