वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी — जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा शांति भंग करने के आरोप में इरशाद अंसारी पुत्र नियाज अंसारी निवासी लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी को मंगलवार को डीसीएम तिराहा लहुराबीर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वादिनी मुकदमा के साथ प्रतिवादी इरशाद अंसारी पुत्र नियाज अंसारी द्वारा अश्लील हरकत करना, विरोध करने पर वादिनी के पति के साथ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मंगलवार को तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर चेतगंज पर मंगलवार को मुकदमा उपरोक्त की बात को लेकर प्रतिवादी इरशाद अंसारी द्वारा वादिनी के परिजनों के साथ डीसीएम तिराहा पर वाद विवाद किया जा रहा था। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास भी किया गया पर प्रतिवादी फौजदारी को आमादा हो गया।शान्तिभंग होने पर इरशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद अंसारी को भा0द0वि0 की धारा 74,115(2),351(2),352 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अंकिता कुमारी,का0 रितिक राज,का0 दीपक कुमार चौधरी आदि शामिल रहे।