दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी*ब्लिंकिट राइडर का रात्रि में हुई अज्ञात वाहन से दुर्घटना में अभियोग पंजीकृत सीसीटीवी के माध्यम से वाहन की मिली जानकारी दिनांक 21/07/2026 को रात्रि लगभग 1:00 बजे पीआरबी 4626 द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि मौलवीबाग रोड पर यथार्थ होटल के सामने एक्सीडेंट हो गया है । उक्त सूचना पर रात्रि अधिकारी मय हमराह के मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल अवस्था में यथार्थ होटल के सामने बीच रोड में पड़ा हुआ था, उसकी मोटरसाइकिल रोड के किनारे पड़ी हुई थी । घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए कबीर चौरा हॉस्पिटल भिजवाया गया । जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है *मृतक शाहिल पुत्र स्वर्गीय अब्दुल करीम अब्दुल करीम सरैय्या जलालीपुरा थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई मृतक के शरीर को कबीर चौरा में रखवाया गया मृतक के बड़े पिता के तहरीर पर थाना स्थली पर मुकदमा अपराध संख्या317/26 धारा 281.106(१) पंजीकृत किया गया विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन संख्या यूपी 65 DT 3329 जो नगर आयुक्त के नाम से रजिस्टर्ड है जिसका चालक मनीष चौहान पुत्र अंबिका चौहान निवासी माधोपुर महमूरगंज वाराणसी है जो विगत 8 वर्षों से आउटसोर्सिंग के माध्यम से नगर निगम में गाड़ी चला रहा है वाहन को कब्जा पुलिस में लेकर ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया* अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।