सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। विश्व तंबाकू निषेध दिवस विश्व में तंबाकू के सेवन को कम करने वाली प्रभावी नीतियों की वकालत करने और तंबाकू के उपयोग से जुड़े स्वास्थ्य एवं अन्य जोखिमों को उजागर करने के लिए प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है। बताया जाता है। की विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कोतवाली के मय पुलिस कर्मियों सहित अधिकारियों को शपथ दिलाते हुए। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने दिलाई। जिसका उद्देश्य नशामुक्ति के लिए जागरूकता का संदेश देना। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को एक जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का एक संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि दूसरों को भी जागरूक करने का लिए संकल्प दिलाने की आवश्यकता पड़ रही है। नागर ने कहा कि लोगों के साथ केवल स्वयं तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लेना जरूरी नहीं है। बल्कि अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया जाए। सभी कार्यक्रमों के माध्यम से चाहे छात्र हो या छात्राएं सबको तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाए। और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने कहा कि
नशामुक्त समाज के लिए घातक है। तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थ न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक हैं। बल्कि सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का भी कारण बनते हैं। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशामुक्ति अभियान से जुड़कर स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उक्त शपथ समारोह कार्यक्रम से मुकुल मिश्रा, अनूप राय, आलोक तिवारी, अभय तिवारी, रतन कुमार सरोज सहित पुलिस चौकी रेलवे स्टेशन इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह, भूपेशचंद्र, दिनेश आदि सहित रविकांत सिंह, अखिलेश कुमार मौजूद रहे।