Follow us on

*पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत*

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित तारकेश्वर नगर कॉलोनी में रविवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवदासपुर निवासी सुनीता पटेल (40), पत्नी शंकर पटेल, घर में पंखे के संपर्क में आने के दौरान करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत करंट लगने से होना सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के संबंध में अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। महिला की आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x