Follow us on

एण्टी रोमियो टीम थाना सिगरा की बड़ी कार्यवाही सार्वजनिक स्थल पर अश्लील इशारा व आम जन मानस को परेशान करने वाली 02 महिलाओं को किया गया गिरफ्तार अभियोग पंजीकृत

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट*श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्य में एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ महिलाएं पिलर न0 57 से 60 के पास से गुजरने वाले राहगीरों व जनता के लोगों को अश्लील इशारा करके परेशान कर रही हैं । उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देश पर एण्टी रोमिया टीम सिगरा द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर जानकारी किया गया तो जनता से प्राप्त सूचना सही पायी गयी मौके से अभियुक्तागण 1. जीविका (काल्पनिक नाम) निवासिनी ग्राम बहुआरा थाना सम्पच्चक जिला पटना बिहार, वर्तमान पता डी0 एल0 डब्ल्यू पापुलर हास्पिटल के पीछे वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष, 2.रुबिया (काल्पनिक नाम) निवासिनी ग्राम मलनी थाना कुटहन जिला जौनपुर, वर्तमान पता सुदासपुर मण्डुआडीह वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष की गिरफ्तारी करते हुए थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 0327/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।*

*गिरफ्तार अभियुक्तागण का नाम पता व उम्र-*

1. जीविका (काल्पनिक नाम) निवासिनी ग्राम बहुआरा थाना सम्पच्चक जिला पटना बिहार वर्तमान पता डी0 एल0 डब्ल्यू पापुलर हास्पिटल के पीछे वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष ।

2. रुबिया (काल्पनिक नाम) निवासिनी- ग्राम मलनी थाना कुटहन जिला जौनपुर वर्तमान पता सुदासपुर मण्डुआडीह वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष ।

*गिरफ्तारी स्थल व दिनांकः-* 

पिलर न0 57 से 60 के पास कैन्ट स्टेशन के सामने थाना क्षेत्र सिगरा दिनांक 24/07/2026

*गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1. म0उ0नि0 काजोल सिंह प्रभारी एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. म0का0 ऋतम्भरा यादव एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. का0 अभिषेक शर्मा एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

4. रि0म0का0 छाया एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

5. रि0म0का0 मंदाकिनी एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x