Follow us on

काशी सांसद टुरिस्ट गाइड प्रतियोगिता के समापन पर 90 प्रतिभागी विजेता हुए घोषित 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट–विश्व की सांस्कृतिक राजधानी काशी की अमूल्य सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने विशेषकर युवाओं में पर्यटन के प्रति जागरूकता विकसित करने हेतु वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के तीन विकासखंड काशी विद्यापीठ, आराजी लाइन एवं सेवापुरी तथा नगर निगम के सभी पांच जोनों में दो आयु वर्ग 14 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में आयोजित की गई। जिसमें शुक्रवार को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कुल 160 प्रतिभागियों में से 105 प्रतिभागी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए उसमें 30 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। निबंध प्रतियोगिता में105 प्रतिभागियों में 30 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। डिक्लेमेशन एंड प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में 160 प्रतिभागियों में 96प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें 30 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। रील मेकिंग प्रतियोगिता में 132 प्रतिभागियों में 112 प्रतिभागी की उपस्थिति रही। जिसमें कुल 30 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। इस कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि अतिथियों के द्वारा विजेता प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया गया। जनप्रतिनिधियों के सम्मुख बच्चों द्वारा रील मेकिंग में जिसमें डिक्लेमेशन एवं प्रेजेंटेशन में विनय कुमार मौर्या, कस्तूरी अग्रहरि, बन्दना चौहान, अनिल तिवारी इत्यादि द्वारा प्रस्तुत किया गया।जिसकी जन प्रतिनिधियों द्वारा सराहना की गयी। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरित कर सम्मानित किया गया। इस प्रकार शुक्रवार को सन्त अतुलानन्द कान्वेंट स्कूल कोइराजपुर वाराणसी में ग्रामीण क्षेत्र के तीन विकास खण्डों एवं सभी पांच जोनों को मिलाकर 18 वर्ष आयु वर्ग से अधिक के विजेता कुल 452 प्रतिभागियों में से जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं में कुल 313 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें प्रत्येक इवेंट के सभी 10 थीम से तीन-तीन विजेता कुल 90 विजेता घोषित किए गए। जिन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संत अतुलानन्द रचना परिषद के बाल वाटिका हाल में कुल 1250 दर्शको ने प्रतियोगिताओं का आनन्द उठाया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x