वाराणसी राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट —इण्डिया विथ विजडम के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने दिल्ली में कुचक्र रचने वाले राहुल गांधी, योगेंद्र यादव, प्रियंका वाड्रा, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल व अन्य बवालियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरी मीणा आईपीएस से मिलकर गृहमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व करते हुए इण्डिया विथ विजडम के अध्यक्ष कमलेश चन्द्र त्रिपाठी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि दिल्ली में हो रहे अराजकता अश्लीलता और सड़कों पर हो रहे गुण्डो के नग्न नृत्य और अभद्रता के विरुद्ध अतिशीघ्र कार्यवाही किये जाने की मांग किया गया क्योंकि राष्ट्र रक्षा में कर्तव्य पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बवालियों के विरुद्ध रासुका लगाने की मांग किया गया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कमलेश चन्द्र त्रिपाठी अधिवक्ता, अधिवक्ता संजीवन यादव, विश्व हिंदू परिषद नेता व समाजसेवी विपुल कुमार पाठक, अधिवक्ता अरुण कुमार मौर्य, अधिवक्ता संजय गुप्ता अधिवक्ता मनीष सिंह आदि शामिल रहे।