Follow us on

कबीरचौरा अस्पताल में इलाज के दौरान पर्यटक की हुई मौत

Share this post:

वाराणसी राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट--थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी को जरिये दूरभाष सूचना मिली कि मंजू विला पेइंग गेस्ट हाउस विजयनगर कॉलोनी मलदहिया वाराणसी के रूम नंबर 11 में नितेश शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी नूरानी मस्जिद के पास राजा तालाब रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र 39 वर्ष व खुशबू पुत्री उत्तम टंडन निवासी राखी दुर्ग छत्तीसगढ़ उम्र 22 वर्ष 14:00 बजे एंट्री किया।16 बजे रिसेप्शन पर जानकारी मिली कि 11 नम्बर के कमरे में एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई है। मैं प्रभारी निरीक्षक मौके पर आया तो नितेश शर्मा की स्थिति ठीक नहीं थी। जिन्हें अविलम्ब कबीर चौरा हॉस्पिटल इलाज हेतु भिजवाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सिगरा पुलिस द्वारा महिला से की गयी पूछताछ के दौरान महिला खुशबू पुत्री उत्तम टंडन ने बताया कि मृतक से उनकी शादी जनवरी 2026 में लव मैरिज से हुई थी। मृतक इंडिया न्यूज़ रायपुर में पत्रकार थे, जो अत्यधिक शराब का सेवन करते थे। आज भी वह शराब पी रहे थे कि अचानक बेड से नीचे गिर गए और नाक से खून गिरने लगा। इसकी सूचना इन्होंने रिसेप्शन पर दिया। जहां आनन फानन में नितेश शर्मा को कबीरचौरा अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया गया। वहीं इलाज के दौरान डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से हुई वार्ता में शुक्रवार को 11 बजे तक परिजनों के आने की सम्भावना जताई जा रही है। तत्पश्चात विधिक कार्यवाही किया जायेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x