Follow us on

लोहता पुलिस को बड़ी सफलता, पाक्सो एक्ट का आरोपी शहबाज उर्फ बल्लू गिरफ्तार

Share this post:

 शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट*वाराणसी, 25 जुलाई 2026:* थाना लोहता पुलिस ने पाक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध रोकथाम अभियान के तहत वरुणा जोन के डीसीपी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहबाज उर्फ बल्लू (20) पुत्र रेयाज अहमद, निवासी धमरिया के रूप में हुई है। उसे आज सुबह 10:10 बजे केराकतपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।दिनांक 24 जुलाई को पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर देकर नाबालिग (17 वर्ष) के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिस पर थाना लोहता में मु0अ0सं0 0222/2026 धारा 137(2) बीएनएस व 3/4(1) पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उ0नि0 ऋतुराज सिंह, हे0का0 प्रवीण कुमार सिंह और रि0का0 बिरजू प्रजापति शामिल रहे। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x