दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
दीवाल तोड़ने पर मिला जहरीला सांप,
रोहनिया। बसंतपट्टी गांव के राजभर बस्ती में शनिवार की भोर में चौकी पर सोते समय रविंद्र राजभर के 3 वर्षीय पुत्र आयुष नामक मासूम बच्चे को जहरीला गेहूवन कोबरा सर्प के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पिता रविंद्र राजभर तथा माता उषा के साथ चौकी पर सोए हुए 3 वर्षीय बच्चा आयुष अचानक लगभग 3 बजे भोर में रोने लगा जिसे देखते ही देखते आयुष के मुंह से झाग निकलने लगा और बेहोश हो गया। तब परिवार वालों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को किसी जहरीले जंतु के डसने की आशंका जतायी। बेहोशी हालत में उक्त बच्चे को इलाज के लिए लोहता क्षेत्र के सीटकहवा बाबा मंदिर के पास क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर इलाज करने से इनकार कर दिया। उसके उपरांत परिवार वालों ने गाजीपुर जिले के अमवा की सती माई पहुंच कर झाड़ फूंक कराया लेकिन बच्चा बच न सका और अंत में बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने बेटावर घाट पर पहुंच कर केला के तने में उक्त बच्चों की शव को बांधकर गंगा में बहा दिए। घर वापस लौटने पर परिवार वालों ने जहां पर बच्चा सोया था उक्त मकान के दीवाल में बिल देखकर आशंका बस उक्त दीवाल को तोड़कर गिराया जिसमें जहरीला कोबरा सर्प मिला जिसे आक्रोशित परिजनों ने कुचकर मार डाला।रविंद्र राजभर के तीन बेटों में मृतक आयुष दूसरा नंबर का पुत्र था। जिसके दौरान पिता रविंद्र राजभर तथा माता उषा देवी सहित परिवार के लोगों का रो रो का बुरा हाल हो गया।