Follow us on

एडीसीपी गोमती कार्यालय के नीरज द्विवेदी ने कैंसर पीड़ित को रक्तदान कर कायम किया मिशाल

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट— भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी मिली कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीज हामिद को तत्काल 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट कार्यालय वाराणसी में कार्यरत हेड कांस्टेबल नीरज द्विवेदी ने मानवता एवं सेवा भाव का परिचय देते हुए स्वेच्छा से रक्तदान कर पीड़ित को राहत पहुंचाई।हेड कांस्टेबल नीरज द्विवेदी के समय पर किए गए रक्तदान से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण लाभ मिला। उनका यह सराहनीय कार्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। रक्तदान महादान है तथा समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस रक्तदान से पीड़ित के परिजनों द्वारा नीरज द्विवेदी का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x