Follow us on

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को मंडुआडीह पुलिस ने दबोचा

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट। मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार तड़के बरेका (बीएलडब्ल्यू) आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, लहरतारा निवासिनी महिला कि तहरीर पर 24 जुलाई को किशन कुमार के खिलाफ धारा 115(2), 352, 351(3) व 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए तथा विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण सचान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने आरोपी किशन कुमार (30), निवासी लहरतारा, को 25 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे बरेका आवासीय परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने युवती से मित्रता और आपसी सहमति से संबंध होने की बात कही तथा बताया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह वाराणसी छोड़कर जाने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, उपनिरीक्षक विवेक यादव तथा फैंटम-48 के कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी और कांस्टेबल संदीप शाह शामिल रहे। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x