Follow us on

चौकाघाट में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 28 जुलाई को 

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार प्रदान कराने के उद्देश्य से चौकाघाट स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में 28 जुलाई को एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एटीएम ऑपरेशन मैनेजर पद पर 15,000/ मासिक हेतु वाराणसी,पैन इण्डिया,विजन इण्डिया हिण्डालको कम्पनी में सुपरवाइजर और टीम मेम्बर पद हेतु 06 कम्पनियों द्वारा अपना अपना स्टाल लगाया जायेगा। इस रोजगार मेले में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई हो तथा उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो वही भाग ले सकते हैं। वहीं टाटा स्ट्राइब में फ्राण्ट आफिस में हाउस कीपिंग, रेस्टोरेंट मैनेजर,किचेन स्टाफ के पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी।जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य हो और शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट हो आवेदन कर सकते हैं। जिला मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि 28 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे अपना बायोडाटा और प्रमाण पत्र की दो कॉपी व दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर मेला स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x