सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के अनुपालन में फैमिली कोर्ट बोकारो झारखंड द्वारा विवेक राय पर लगाए गए जुर्माना राशि 37 लाख 20000 की वसूली के लिए गुरुवार को तहसीलदार राम नारायण वर्मा की उपस्थिति में सभागार में मौजूद ठेकेदारों द्वारा उनकी जमीन को 42 लाख 25 हजार रुपए में नीलाम किया गया। बताया जाता है। की सरकारी विभाग एवं अदालतों या न्यायिक तंत्र में पेनल्टी/जुर्माना वसूली की यह प्रक्रिया एक बेहद सामान्य कानूनी कदम है। इस प्रक्रिया में निम्नलिखित मुख्य बिंदु होते हैं। जैसे मूल जुर्माना vs नीलामी राशि प्रशासनिक या न्यायिक आदेश के तहत किया जाना होता है। (जैसे विवेक राय पर 37,20,000 (37 लाख 20 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया गया। लेकिन वह इसका भुगतान करने में असमर्थ रहे। जिसके बाद तहसीलदार राम नारायण वर्मा तहसील सभागार में नीलामी के दौरान तमाम ठेकेदारों ने बोली लगाकर 42 लाख 25 हजार रुपए भुगतान कर नीलामी लिया। नीलामी से प्राप्त 42 लाख 25 हजार रुपये में से मूल जुर्माना राशि (37 लाख 20 हजार रुपये) और नीलामी में हुए प्रशासनिक/कानूनी खर्च काट लिए जाते है। कानूनी नियमों के अनुसार, संपत्ति को नीलाम करके विभाग अपना बकाया वसूला गया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि विभाग अपनी राशि जमा कराने के बाद बची हुई अतिरिक्त राशि संपत्ति मालिक को लौटाने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x