Follow us on

मीडियेशन में आज दो परिवारों को पुनः साथ साथ रहने हेतु मिली सफलता 

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी –विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव सिविल जज राजीव मुकुल पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को दो परिवारों पति-पत्नी को आपसी सुलह समझौते के आधार पर पुनः साथ-साथ रहने के लिए राजी करने में पूरी सफलता मिली। पूजा सेठ पत्नी दीनानाथ सेठ के बीच आपसी विवाद हो गया था। जिससे उनके बीच मतभेद पैदा हो गया था। जून 2026 को पत्नी पूजा सेठ द्वारा पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की गई थी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के पास उक्त प्रकरण में सुलह समझौते के लिए भेजा गया। विधिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा प्रीलिटिगेशन संख्या 428/26 के माध्यम से मीडिएसन सेंटर के मध्यस्थ पं0 धीरेंद्र नाथ शर्मा के पास मध्यस्थता के लिए भेजा गया। पंडित धीरेंद्र शर्मा के मध्यस्थता की प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर करके यह बयान किया कि वाद संख्या- 766/2026 के संबंध में एक दूसरे के विरुद्ध उनका अब कोई दावा या मांग नहीं रह गया है, और मध्यस्थता की प्रक्रिया के माध्यम से इस संबंध में‌ दोनो पक्षकारों ने विवादों को निपटाते हुए बन्धपत्र पर हस्ताक्षर किया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x