Follow us on

​केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मे धूमधाम से मनाया अपना 88वां स्थापना दिवस

Share this post:

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट वाराणसी: देश के सबसे बड़े और पुराने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने आज 95 बटालियनपहाड़िया मंडी, वाराणसी स्थित परिसर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपना 88वां स्थापना दिवस अत्यंत गर्व, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया।

​समारोह के मुख्य अतिथि श्री आर. एस. बालापुरकर कमांडेंट 95 बटालियन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्मारक स्थल पर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

​शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कमांडेंट श्री आर. एस. बालापुरकर, द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी श्री आलोक कुमार, उप कमांडेंट श्री नवनीत कुमार, उप कमांडेंट श्री वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी श्री रवि प्रकाश सुनकर, सहायक कमांडेंट श्री रंजन कुमार, सहायक कमांडेंट श्री कृष्णा कुमार यादव, निरीक्षक प्रिंस कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह एवं निरीक्षक अनिल कुमार यादव उपस्थित रहे और अमर वीरों को नमन किया।

​इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री आर. एस. बालापुरकर कमांडेंट 95 बटालियन ने बल के जवानों को संबोधित करते हुए उनके शौर्य, त्याग और निष्ठा की सराहना की और उन्होंने कहा हम सब इस बल के सदस्य हैं इस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए।

​प्रमुख विशेषताएं एवं आयोजन:

​शहीद स्मारक श्रद्धांजलि: वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

​खेल-कूद प्रतियोगिताएं: स्थापना दिवस के अवसर पर बल की प्रत्येक समवाय (कंपनी) में शाम के समय विभिन्न प्रकार के खेल-कूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

​दिन के समापन पर रात्रि भोज में बल के भोजनालय में पारंपरिक ‘बड़ा खाना’ का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ सभी अधिकारियों और जवानों ने एक साथ भोजन कर आपसी भाईचारे और बल की एकजुटता का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x