वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — विकासखण्ड आराजी लाइन में बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र जन्सा पर शुक्रवार को यूपी एग्री योजना के अंतर्गत चयनित किसानो को नि:शुल्क धान,ढैचा एवं मिश्रित हरी खाद की बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत किसानों से संतुलित उर्वरकों के प्रयोग करने तथा हरी खाद की फसल की समय से बुवाई करने तथा फसल चक्र अपनाने की अपील की गई। इस अवसर पर कृषि निदेशक अमित जायसवाल के द्वारा किसान भाइयों को एक पेड़ मां के नाम लगाने का आवाहन किया गया।यूपी एग्रीज परियोजना के डीपीएम द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।साथ ही साथ किसान भाइयों से अपील किया गया और बताया गया कि यह योजना विश्व बैंक के सहयोग से चलाई जा रही है। इसमें पांच वर्षों तक किसान भाइयों का विभिन्न स्तर पर बहुमुखी विकास किया जायेगा। जिससे कि किसान भाई आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।साथ ही साथ किसान भाइयों से अपील किया गया कि धान एवं ढैचा का बीज जो ले जा रहे हैं, इसकी बुवाई समय से कर दें। अब विलम्ब करने पर उत्पादन में गिरावट आएगी। इस अवसर पर भारी संख्या में किसानगण, सहायक विकास अधिकारी कृषि एवं अन्य कृषि विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।