कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट राजस्थान.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एकलव्यम् फाउंडेशन (पंजी.) द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान में व्यापक पौधारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रदेशभर के पदाधिकारी, सदस्य, पर्यावरण प्रेमी एवं साहित्यकार अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
इस अवसर पर प्रतिभागियों से पौधारोपण करते हुए फोटो साझा करने का आग्रह किया गया है। साथ ही “एकलव्यम् फाउंडेशन का संकल्प – एक वृक्ष, एक जिम्मेदारी, एक बेहतर कल की तैयारी” विषय पर स्वरचित कविता, लेख, वीडियो अथवा चित्रकला भी आमंत्रित की गई है। चयनित प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इसी क्रम में दिनांक 5 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे अलवर स्थित राजकीय प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर, अलवर में एकलव्यम् फाउंडेशन की ओर से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण, पर्यावरण जागरूकता गतिविधियाँ एवं काव्यपाठ का आयोजन होगा


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपुल कुमार भवालिया ने सभी पर्यावरण प्रेमियों, साहित्यकारों, विद्यार्थियों एवं आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। एक वृक्ष लगाकर और उसका संरक्षण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने एवं पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान को सफल बनाने की अपील की