Follow us on

वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम पुलिस ने म्यूल बैंक खाते और ट्रांजेक्शन एपीके फाइल उपलब्ध कराकर साइबर ठगी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 एंड्रॉयड मोबाइल, 3 आईफोन, 43 एटीएम कार्ड, 12 पासबुक, 10 चेकबुक, 11 क्यूआर कोड, 12 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक डायरी, दो चार पहिया वाहन (महिंद्रा थार और हुंडई आई-20) तथा ₹12,060 नकद बरामद किया है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी अपने कब्जे में ले लेता था। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x